GMCH STORIES

एकता, संस्कृति और गौरव का संगमः हूमड़ संपर्क सूत्र-2026 का भव्य विमोचन

( Read 704 Times)

23 Jun 26
Share |
Print This Page

एकता, संस्कृति और गौरव का संगमः हूमड़ संपर्क सूत्र-2026 का भव्य विमोचन

1200 से अधिक समाजजन हुए शामिल, राजस्थानी रैंप वॉक में सुजीत-शर्मिष्ठा बने मिस्टर एंड मिसेज हूमड़-2026
 
उदयपुर।
श्री दिगम्बर जैन दशा हूमड़ समाज संस्थान द्वारा शुभ केसर गार्डन में समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टरी ‘हूमड़ संपर्क सूत्र-2026’ का विमोचन किया गया तथा रंगारंग दंपति रैंप वॉक ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आयोजन में 1200 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष रमेश शाह ने बताया कि समाज के 600 से अधिक परिवारों की जानकारी से युक्त इस डायरेक्टरी का संयोजन विमल सागोटिया एवं प्रतीक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिलाल वेलावत, हेमंत शाह, भगवती रजावत एवं अशोक शाह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात महिला मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।
विमोचनकर्ता परिवार एवं हेमंत शाह के करकमलों से हूमड़ संपर्क सूत्र-2026 का भव्य विमोचन किया गया। समाज के सदस्यों ने इस पहल को आपसी संपर्क और सामाजिक समन्वय को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
संस्थान के महामंत्री पुष्पेंद्र धन्नावत ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे चरण में समाज के 30 दंपति सदस्यों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में रैंप वॉक कर संस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा बिखेरी। तीन चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में हंसा चैहान एवं नयना पारीक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में सुजीत एवं शर्मिष्ठा को मिस्टर एंड मिसेज हूमड़-2026 का खिताब प्रदान किया गया। वहीं हर्ष एवं सलोनी रनर-अप रहे तथा इंद्रजीत एवं दीप्ति को बेस्ट ड्रेस्ड कपल के सम्मान से नवाजा गया। राजस्थानी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की झलक प्रस्तुत करने वाला यह रैंप वॉक पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।
इस अवसर पर देव, शास्त्र, गुरु और समाज के प्रति समर्पण भाव तथा अपने 155वें सफल मंच संचालन के उपलक्ष्य में सीए प्रितेश वगेरिया को समाज द्वारा ‘समाज गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन सागोटिया इवेंट्स द्वारा किया गया, जबकि बाहुबली युवा मंच ने डायरेक्टरी वितरण की जिम्मेदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में जैन युवा सेवा संगठन, खड़क जैन युवा मंच, दिगम्बर जैन दशा हूमड़ महिला मंडल एवं युवा परिषद का विशेष योगदान रहा। करीब तीन घंटे तक चले इस भव्य एवं यादगार आयोजन का प्रभावशाली संचालन सीए प्रितेश वगेरिया ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like