GMCH STORIES

स्वर-प्रभात कार्यक्रम 27  जून को गुलाब बाग में 

( Read 249 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर, तथा संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात की रागों पर आधारित शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम स्वर-प्रभात का आयोजन दिनांक 27 जून 2026 को गुलाब बाग स्थित सरस्वती पुस्तकालय के पास प्रातः 06 से 08 बजे तक किया जावेगा। केंद्र निदेशक डॉ अश्विन महेश दलवी ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में अहमदाबाद के श्री जयन नायर द्वारा कर्णाटिक गायन, तथा आचार्य गौस्वामी रणछोड़ लाल जी द्वारा हवेली संगीत तथा उदयपुर के श्री भगवती प्रसाद ब्यावत द्वारा सारंगी वादन की प्रस्तुति दी जावेगी। इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों तथा आमजन का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like