GMCH STORIES

ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा का असरःओम चिंतामणि कोचिंग में लगी सूचना पेटिका, 500 मीटर दायरे में नशा तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई

( Read 392 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा का असरःओम चिंतामणि कोचिंग में लगी सूचना पेटिका, 500 मीटर दायरे में नशा तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई

उदयपुर। युवा पीढ़ी को नशे के बढ़ते खतरे से बचाने और शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिरणमगरी स्थित ओम चिंतामणि कोचिंग क्लासेस में एक भव्य नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रदेशभर में मनाए जा रहे नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें भारत सरकार के श्नशा मुक्त भारत अभियानश् एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संचालक नवनीत नागर ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों के स्वागत के साथ की। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच और अनुशासन अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता एवं आरोग्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरपत सिंह चैहान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा बेचने वाले गिरोह अक्सर कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक क्षेत्रों के आसपास सक्रिय रहते हैं तथा विद्यार्थियों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सतर्क रहने, गलत संगति से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण पहल के रूप में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (।छज्थ्) द्वारा संस्थान परिसर में एक विशेष सूचना पेटिका (इन्फॉर्मेशन बॉक्स) स्थापित की गई। इस पेटिका के माध्यम से विद्यार्थी कोचिंग क्षेत्र में नशे के सेवन, ड्रग्स सप्लाई या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की गोपनीय सूचना दे सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी और प्राप्त जानकारी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर श्ऑपरेशन लक्ष्मण रेखाश् के तहत लागू प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग-फ्री जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में हिरणमगरी थाना के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चैहान ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कानून का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ भी दिलाई।
अंत में नवनीत नागर ने सभी अतिथियों, पुलिस अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संस्थान की ओर से अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कोचिंग क्षेत्र को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।
यह आयोजन न केवल जागरूकता का मंच बना, बल्कि युवाओं को नशे के विरुद्ध सजग प्रहरी बनने की प्रेरणा देकर समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like