GMCH STORIES

दिल्ली में बनेगा प्रथम दिगम्बर जैन भवन, देशभर से 1008 ट्रस्टियों को जोड़ने का अभियान शुरू

( Read 343 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page
दिल्ली में बनेगा प्रथम दिगम्बर जैन भवन, देशभर से 1008 ट्रस्टियों को जोड़ने का अभियान शुरू

उदयपुर। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट ने राजधानी दिल्ली में समाज के लिए एक बहुउपयोगी एवं सर्वसुविधायुक्त “प्रथम दिगम्बर जैन भवन” निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। यह भवन राणा प्रताप बाग, मेन रोड पर लगभग 1608 वर्ग गज भूमि पर निर्मित किया जाएगा। भवन निर्माण हेतु उदयपुर के सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शंातिलाल वेलावत को ट्रस्ट का संभागीय संयोजक बनाया गया है।  
ट्रस्ट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयपुर के सुन्दरलाल डागरिया ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य देशभर के दिगम्बर जैन समाज को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त केंद्र विकसित करना है।
उन्हेांने बताया कि 135 वर्ष पुरानी इस संस्था द्वारा विश्व के इतिहास में श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा का प्रथम भव्य भवन निर्माणाधीन होना हम सभी के लिए परम सौभाग्य, अहोभाग्य एवं गौरव का विषय है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो समाज की एकता, संगठन और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है।
उन्होंने कहा कि न भूतो न भविष्यति की भावना को साकार करने वाला यह महत्त्वपूर्ण कार्य निश्चित रूप से जैन समाज के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। महासभा द्वारा किया जा रहा यह अभूतपूर्व प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, संस्कार और संगठन का केंद्र बनेगा।
ट्रस्ट द्वारा बताया कि समाज के प्रतिष्ठित, धर्मनिष्ठ एवं दानवीर व्यक्तियों को इस ऐतिहासिक एवं पुण्य कार्य में ट्रस्टी के रूप में सहभागी बनने का आमंत्रण दिया गया है। ट्रस्टी सहयोग राशि 1,11,111 रूपयें निर्धारित की गई है, जिसके साथ सहयोगकर्ता के नाम से एक गज भूमि दान का पुण्य भी जुड़ जाएगा।
ट्रस्ट ने बताया कि यह विशेष सहयोग योजना 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसके पश्चात 1 अगस्त 2026 से ट्रस्टी सहयोग राशि बढ़ाकर 2,51,000 रूपयें कर दी जाएगी। देशभर से केवल 1008 ट्रस्टियों का चयन किया जाएगा, जिनमें से अब तक 400 से अधिक ट्रस्टियों का चयन किया जा चुका है।
प्रस्तावित जैन भवन में समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशाल कार्यक्रम हॉल, वातानुकूलित धर्मशाला कक्ष, शुद्ध जैन भोजनशाला, ध्यान एवं प्रवचन हॉल, विशाल पार्किंग, लिफ्ट सुविधा, 24×7 पावर बैकअप तथा मेट्रो स्टेशन के निकट होने जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भवन धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों, प्रवचनों एवं यात्रियों के ठहरने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा, जो एक शताब्दी से अधिक समय से जैन समाज की सेवा एवं संरक्षण के लिए कार्यरत है, इस परियोजना को समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है। महासभा के पदाधिकारियों ने समाजजन से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और भवन निर्माण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
 इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल, कार्याध्यक्ष प्रकाश जैन बड़जात्या (चेन्नई), महामंत्री पवन जैन गोधा तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवीन जैन सहित अन्य पदाधिकारी कर रहे हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like