GMCH STORIES

डाक जीवन बीमा के तहत 38.50 लाख रुपये के मृत्यु दावा चेक वितरित

( Read 304 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

डाक जीवन बीमा के तहत 38.50 लाख रुपये के मृत्यु दावा चेक वितरित

उदयपुर। भारत सरकार के डाक विभाग की डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजना के तहत उदयपुर प्रधान डाकघर में दो मृत्यु दावा प्रकरणों का निस्तारण करते हुए कुल 38.50 लाख रुपये के चेक लाभार्थी परिवारों को सौंपे गए। स्वर्गीय सविता इमोर के नॉमिनी महेश अहारी को 33 लाख रुपये, जबकि स्वर्गीय मनोज कुमार की नामिनी सरोज को 5.50 लाख रुपये का दावा भुगतान किया गया।
इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर उदयपुर मंडल अक्षय भानुदास गाडेकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि डाक जीवन बीमा योजना कम प्रीमियम में बेहतर बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराती है और आकस्मिक परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने नागरिकों से पीएलआई योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like