GMCH STORIES

फतहसागर की पाल पर 126 सूर्यनमस्कार चक्रों का ऐतिहासिक महाआयोजन सम्पन्न"

( Read 423 Times)

29 Jun 26
Share |
Print This Page
फतहसागर की पाल पर 126 सूर्यनमस्कार चक्रों का ऐतिहासिक महाआयोजन सम्पन्न"

राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, पतंजलि योग समिति उदयपुर, सुकृपा फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य सेतु के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 126 सूर्यनमस्कार चक्रों का निःशुल्क भव्य आयोजन विश्व प्रसिद्ध फतहसागर की पाल पर किया गया। 

विशाल निःशुल्क सूर्यनमस्कार महाआयोजन में 7 वर्ष के बाल योगी से लेकर 70 वर्ष तक के वरिष्ठ योगाचार्य व योग प्रेमियों ने उत्साह से भाग लेकर सूर्यनमस्कार का आयोजन भव्य व ऐतिहासिक बनाया।

मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) वार सिंह, सहायक निदेशक आयुर्वेद व नोडल अधिकारी डॉ. भानुकुमार जैन, सहायक नोडल अधिकारी व वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य शोभालाल औदीच्य, आयुर्वेद चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. वी. बंसीवाल, इंडियन योगा एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, सुकृपा फाउंडेशन के कृष्णा पालीवाल, पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पाठक व समिति के योग समन्वयक योगी अशोक जैन, स्वास्थ्य सेतु के पूरण सिंह राठौड़ आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

संपूर्ण सूर्यनमस्कार विधिपूर्वक करके 
रितु सुखवाल ने प्रथम, हिमाक्ष डांगी ने द्वितीय व मोनल सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें अतिथियों द्वारा उपरणा, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सूर्यनमस्कार कार्यक्रम में मंच पर उत्कृष्ट योग सेवा प्रदान करने हेतु योगी अशोक जैन, बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा, श्वेता शर्मा व मान्या शर्मा को मुख्य अतिथि द्वारा उपरणा, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मंच पर सूर्यनमस्कार का शुभारंभ विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ योगाचार्य जिग्नेश शर्मा द्वारा किया गया।

निर्णायक मंडल में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संजय माहेश्वरी व योगाचार्य देवाराम राजपुरोहित का सहयोग रहा।

तकनीकी समन्वयक मोहित मेनारिया, श्रीमती प्रेम जैन, मनोहर सिंह राठौड़, शारदा जालोरा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

सूर्यनमस्कार में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

इस ऐतिहासिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। साथ ही इस ऐतिहासिक आयोजन की मुख्य अतिथियों एवं शहरवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like