GMCH STORIES

पैगंबर की शान में गुस्ताखी से मुस्लिम समाज में आक्रोश, ज्ञापन दिया

( Read 413 Times)

02 Jul 26
Share |
Print This Page

पैगंबर की शान में गुस्ताखी से मुस्लिम समाज में आक्रोश, ज्ञापन दिया

 पैगंबर की शान में कोलकाता की नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी एवं राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों बाड़मेर, बीकानेर में मस्जिदों, मदरसों, दरगाहों पर की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष उदयपुर शहर और उदयपुर देहांत अध्यक्ष मोहम्मद   रईस खान और फारुक  कुरैशी नेतृत्व में समाजजनों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष नौशाद दिवान ने बताया कि जिले भर के समस्त अल्पसंख्यक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्री  पर नारेबाजी करते हुए दोनों घटनाओं पर आक्रोश जताया और  कलक्टरेट ऑफिस पहुंचकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया कि कोलकाता की नाजिया इलाही द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद की शान में सोशल मीडिया पर बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक बयानबाजी से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को गंभीर ठेस पहुँची है। साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की नियत से किये गये इस कृत्य के लिए तुरंत प्रभाव से कानूनी कार्यवाही करते हुए दोषी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही तथा सभी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से आपत्तिजनक टिप्पणी व वीडियो को हटाते हुए ऐसे प्लेटफार्म पर रोक लगाने की मांग की गई।

इसके साथ ही बाड़मेर, बीकानेर आदि राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में कुछ मस्जिदों, मदरसों, दरगाहों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए इसे रोकने की मांग की गई।

इस दौरान  प्रदेश सचिव  फिरोज खान अब्बासी प्रदेश कॉर्डिनेटर मुस्तफा रजा  जिला महामंत्री नादिर हुसैन जिला संगठन महामंत्री सुभान अली जिला उपाध्यक्ष वकार शैख इकबाल खान जिला महामंत्री हाफिज शाह जिला कमेटी अल्पसंख्यक के जावेद खान सैफ अली उमर अशरफी एडवोकेट  मुस्कान खान शमीम  बनो  नौशाद शेख़, जावेद खान, अब्दुल मन्नान कुरैशी, मोहम्मद नादिर भाई, सैयद शोयब साहिल खान सहित बड़ी संख्या मे समाजजन मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like