उदयपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सवीना ग्राम नेला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सहायक निदेशक सुश्री मेघल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता विषय पर अपने विचार निबंधों तथा आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन की आदत बनाने तथा स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी हेमराज मीना, रामकिशन बैरवा, हीरा लाल मीना, विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय तूणावत, मीनू सालवी, विजय जैन, पूनम रानी तथा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।