GMCH STORIES

मीरां एक रंग अनेक’ पुस्तक का लोकार्पण

( Read 860 Times)

10 Jul 26
Share |
Print This Page

मीरां एक रंग अनेक’ पुस्तक का लोकार्पण

उदयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी एवं मेड़तणि मीरां साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान साहित्य अकादमी परिसर में सुप्रसिद्ध लेखिका एवं शोधकर्त्री डॉ. पुष्पा कलाल की पुस्तक श्मीरां एक रंग अनेकश् का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने पुस्तक को संत शिरोमणि मीरां के बहुआयामी व्यक्तित्व और दर्शन को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाली महत्वपूर्ण कृति बताया।
संस्थान कोषाध्यक्ष भंवरलाल जलानिया ने बताया कि समारोह में इतिहासकार डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू, राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव बसंतसिंह सोलंकी, वरिष्ठ साहित्यकार आशा पांडेय, सेवानिवृत्त शिक्षाविद डॉ. इंदिरा जैन सहित अनेक साहित्यकार मौजूद रहे। पुस्तक की समीक्षा प्रमिला शरद व्यास और डॉ. निर्मला शर्मा ने प्रस्तुत की, जबकि संचालन डॉ. प्रियंका भट्ट ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि  मीरां एक रंग अनेक  वर्षों के अध्ययन और शोध का परिणाम है। पुस्तक में मीरां के जीवन, कृष्ण भक्ति, दर्शन, लोक संस्कृति, सामाजिक चेतना और साहित्यिक योगदान के विभिन्न आयामों को शोधपरक एवं सरल शैली में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही उनके व्यक्तित्व के कई ऐसे पहलुओं को भी सामने लाया गया है, जिन पर अब तक अपेक्षाकृत कम चर्चा हुई है। समारोह में डॉ. पुष्पा कलाल का सम्मान भी किया गया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like