GMCH STORIES

सेवा शिविरों में मिल रही राहत, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान

( Read 342 Times)

10 Jul 26
Share |
Print This Page

सेवा शिविरों में मिल रही राहत, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत उदयपुर जिले में आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं।

शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, नगर निकाय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा, कृषि, विद्युत, जलदाय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है तथा लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।

अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बांरा, चणावदा, फिला, बम्बोरा, अंबेरी, मेडता, नांदवेल, बाठेड़ाखुर्द, धारता, मजावद, दादीया, तरपाल, पुनावली, सुल्तानजी का खेरवाड़ा, कोचला, खरड़िया, बायड़ी, मालीफला, निचला मांडवा, पानवा, खोखरा, पालछा एवं चांपा की नाल में सेवा शिविर आयोजित  हुए। शिविरों के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति, नामांतरण, सीमांकन, पट्टा वितरण, बिजली-पानी संबंधी समस्याओं का समाधान, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अनेक सेवाओं का लाभ आमजन को सहज और पारदर्शी तरीके से मिल रहा है। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like