GMCH STORIES

डीपीएस उदयपुर की अनूठी पहलः छात्रों को सेना में अधिकारी बनने के लिए मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

( Read 452 Times)

19 Jul 26
Share |
Print This Page

डीपीएस उदयपुर की अनूठी पहलः छात्रों को सेना में अधिकारी बनने के लिए मिलेगा विशेष प्रशिक्षण


उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) उदयपुर ने कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए डीपीएस डिफेंस लीडरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय की इस अभिनव पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बताया गया कि डीडीएलपी केवल एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (ैैठ) की चयन प्रक्रिया के लिए भी विद्यार्थियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ग्रुप डिस्कशन, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, पर्सनल इंटरव्यू, ग्रुप टास्क, नेतृत्व विकास, संचार कौशल और शारीरिक फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को सेना में अधिकारी बनने के लिए तैयार करने की यह डीपीएस उदयपुर की महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम के साथ निःशुल्क संचालित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ सेना में प्रवेश की तैयारी भी प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like