GMCH STORIES

28वीं वार्षिक आम सभा में महेश माथुर के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान

( Read 595 Times)

19 Jul 26
Share |
Print This Page
 28वीं वार्षिक आम सभा में महेश माथुर के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान

उदयपुर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) राजस्थान चैप्टर-उदयपुर की 28वीं वार्षिक आम सभा उत्साह, गरिमा और उपलब्धियों के उत्सव के बीच संपन्न हुई। कार्यक्रम में गत दो वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत दायित्व ग्रहण किए। समारोह का शुभारंभ चैप्टर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने संगठन की निरंतर प्रगति का श्रेय सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, समर्पण और टीम भावना को दिया।
चैप्टर सचिव डॉ. आसिफ मोहम्मद अंसारी ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में चैप्टर द्वारा आयोजित किये गये कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि सदस्यता विस्तार, युवा माइनिंग इंजीनियरों को अवसर प्रदान करने, महिला पेशेवरों की सहभागिता बढ़ाने, डिजिटल संचार व्यवस्था विकसित करने तथा उद्योग, शिक्षण संस्थानों और सरकारी विभागों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप राजस्थान चैप्टर-उदयपुर को लगातार दो वर्षों (2024-25 एवं 2025-26) के लिए प्रतिष्ठित एमईएआई बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड’ प्राप्त हुआ। यह सम्मान चैप्टर के उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और सामूहिक नेतृत्व का प्रमाण है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि आगामी वर्षों में चैप्टर तकनीकी उत्कृष्टता, वैज्ञानिक एवं सतत खनन, डिजिटल नवाचार, सुरक्षा संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण तथा युवा माइनिंग इंजीनियरों के कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा, साथ ही उद्योग, शिक्षण संस्थानों और सरकारी एजेंसियों के बीच सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी कार्यक्रम, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे राजस्थान को खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता का अग्रणी केंद्र बनाया जा सकें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले अखिलेश जोशी, प्रवीण शर्मा, प्रो. (डॉ.) अनुपम भटनागर, डी.पी. गौर, डॉ. आसिफ मोहम्मद अंसारी, डॉ. हितांशु कौशल, आर.सी. पुरोहित, डॉ. एस.के. वशिष्ठ, आर.पी. माली, सैयद मकबूल अहमद, डी.डी. श्रीपत, किशोर, उत्तम पाल पहाड़िया, शिव प्रसाद शर्मा, डॉ. जयंत शर्मा, हरीश मिस्त्री, सतीश औदीच्या, विवेक मीणा, मनुज सिंह, राकेश रूलानिया, सुश्री नेहल सोलंकी एवं श्रीमती समीना बेगम को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष आर.सी. पुरोहित ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए लेखा परीक्षक की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई। संरक्षक अखिलेश जोशी ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा की और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार कोठारी की उपस्थिति में वर्ष 2026-28 की नवगठित कार्यकारिणी का विधिवत पदस्थापन कराया गया।
नई कार्यकारिणी में महेश माथुर अध्यक्ष, डॉ. आसिफ मोहम्मद अंसारी उपाध्यक्ष, डॉ. हितांशु कौशल सचिव, रमेश चन्द्र पुरोहित कोषाध्यक्ष तथा सैयद मकबूल अहमद संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अभय अग्रवाल, प्रो. (डॉ.) अनुपम भटनागर, डी. डी. श्रीपत, श्रीनवीन एरेन विकेश चित्तौड़ा एवं ललित बाछड़ा ने भी पदभार ग्रहण किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश माथुर ने अपने संबोधन में संगठन को तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार, युवा नेतृत्व, वैज्ञानिक खनन और राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। वहीं नव नियुक्त सचिव डॉ. हितांशु कौशल ने आगामी कार्यकाल की प्राथमिकताओं एवं भावी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र सदस्य अलीना अंजुम, यश मालवीय एवं शालू मीणा ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like