GMCH STORIES

बीसीआई टूरिज्म की ऑफिशियल मीट संपन्न, उदयपुर में टूरिज्म को नई दिशा देने पर हुआ मंथन

( Read 1046 Times)

19 Jul 26
Share |
Print This Page
बीसीआई टूरिज्म की ऑफिशियल मीट संपन्न, उदयपुर में टूरिज्म को नई दिशा देने पर हुआ मंथन

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) टूरिज्म की ऑफिशियल मीट ओरिएंटल पैलेस के अतरंगी एसी हॉल में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। मीटिंग में उदयपुर के टूरिज्म सेक्टर को नई दिशा देने, बिजनेस नेटवर्किंग को मजबूत बनाने तथा होटल, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि उदयपुर की पहचान देश के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में टूरिज्म सेक्टर से जुड़े सभी व्यवसायियों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर जोड़कर रेफरल, सहयोग और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बीसीआई इसी उद्देश्य के साथ विभिन्न सेक्टर्स को एक मंच पर लाकर नेटवर्किंग की मजबूत संस्कृति विकसित कर रहा है।

बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि मीटिंग में डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टूरिज्म को बढ़ावा देने, डिजिटल प्रमोशन की प्रभावी रणनीतियों, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की चुनौतियों, पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने तथा संयुक्त प्रयासों के माध्यम से उदयपुर को वैश्विक स्तर पर और अधिक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि इस प्रकार की ऑफिशियल मीट सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ नए बिजनेस कनेक्शन और रेफरल बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। वहीं कोषाध्यक्ष स्वाति सरूपरिया ने कहा कि बीसीआई टूरिज्म का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों के व्यवसाय को वास्तविक रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना भी है।

मीटिंग के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया तथा भविष्य में संयुक्त रूप से टूरिज्म सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी, डॉ. श्रद्धा गट्टानी, स्वाति सरूपरिया, गौरव भंडारी, प्रियंका कोठारी, विशाल कपूर, सिद्धार्थ दत्ता,  प्रियंक चौहान, हितेंद्र मेहता, कुलदीप सोनी एवं पूर्णिमा मनोहर उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like