GMCH STORIES

रोटरी क्लब अशोका द्वारा “महिला सम्मान समारोह 3.0” का भव्य आयोजन, विभिन्न महिला संगठनों का हुआ सम्मान

( Read 1154 Times)

19 Jul 26
Share |
Print This Page

रोटरी क्लब अशोका द्वारा “महिला सम्मान समारोह 3.0” का भव्य आयोजन, विभिन्न महिला संगठनों का हुआ सम्मान

उदयपुर। रोटरी क्लब अशोका की ओर से 100 फीट, शोभागपुरा रोड स्थित अशोका ग्रीन में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित  'महिला सम्मान समारोह 3.0' आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला संस्थाओं एवं उनकी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल पीडीजी सीए रोटेरियन निर्मल सिंघवी थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एडीएसजी रोटेरियन रितु वैष्णव, रोटेरियन डॉ. पूजा गांधी और रोटेरियन तारिका भानूप्रताप सिंह रहीं। सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण को समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की।

रोटरी क्लब अशोका के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश माधवानी ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिला संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य कर रही संस्थाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं तथा रोटरी क्लब अशोका ऐसे प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन आलोक गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर अशोका शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर जनहित के कार्य करता आ रहा है तथा भविष्य में भी समाज हित में ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

क्लब की सचिव रोटेरियन डॉ. पूजा देविजा ने सभी अतिथियों, महिला संगठनों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं का सम्मान नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।

इस अवसर पर रोटेरियन मुकेश माधवानी, रोटेरियन आलोक गुप्ता, रोटेरियन गिरीश राजानी, रोटेरियन राहुल माखीजा, रोटेरियन हरिओम पालीवाल एवं रोटेरियन विनीत छाबड़ा सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन डॉ. पूजा देविजा ने किया।

इन संस्थाओं का किया गया सम्मान

समारोह में महिला सशक्तिकरण, समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनमें इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर, शी सर्कल इंडिया, पूज्य सिंधी साहित्य पंचायत, आई एम योगा स्टूडियो उदयपुर, हैंड इन हैंड इंडिया ऑर्गेनाइजेशन, संतूर मॉम्स क्लब, झूलेलाल नारी संघ, फूडीज़ क्लब, प्रेक्षा एंटरटेनमेंट, पूर्बिया कलाल महिला जागृति संघ, सतरंगी फीमेल्स, नवीन फाउंडेशन एवं अर्हम एकेडमी शामिल रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like