GMCH STORIES

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

( Read 201 Times)

26 Jul 26
Share |
Print This Page

उदयपुर |  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कारगिल विजय दिवस के महत्व पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, शौर्य एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, गोविंद सक्सेना, रोहित पांडे, योकल कांतिवाल, संजय मंदवानी, मांगीलाल मेघवाल, कृपाशंकर मिश्रा, भगवती, योगेश शर्मा, नरेश स्वामी, संयम नागोरी, महेंद्र सिंह, भरत मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like