GMCH STORIES

मुस्कान क्लब मास अंत विशेष में 24 सदस्यों ने मनाया सामूहिक जन्मदिन तथा तीन सदस्यों ने लिया देहदान का संकल्प

( Read 289 Times)

26 Jul 26
Share |
Print This Page

मुस्कान क्लब मास अंत विशेष में 24 सदस्यों ने मनाया सामूहिक जन्मदिन तथा तीन सदस्यों ने लिया देहदान का संकल्प

उदयपुर | मुस्कान क्लब यूथ रिवाइज्ड का मास के अंतिम शनिवारीय कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य अरुण अग्रवाल ने की तथा सूरज मल पोरवाल एवं के के त्रिपाठी मंचासीन रहे।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि संस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जुलाई में जन्मे 24 सदस्यों ने अपना जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया तथा तीन सदस्य सतीष जैन , यशप्रभा जैन , सुरेश चंद्र मेहता ने देहदान करने का संकल्प पत्र भरा। साथ ही मोहन लाल चौधरी का राष्ट्रीय वेटरन (80-84 वर्ष) एथलीट में पदक जीतने पर विशेष सम्मान किया गया।
श्रीमति रजनी जोशी ईश वंदना के पश्चात डॉ विमल शर्मा -  पर्यावरण पर स्वरचित कविता, दिलीप सुराणा - जो तुम को हो पसंद, सपना वर्मा - गज़ल चली जा रही है उमर धीरे धीरे, प्रदीप चौहान - ए माई म्हारो देशडलो, अशोक चौबीसा -कहीं दूर जब दिन, उषा किरण इन्टोदिया - शादी क्या है व्यंग, ईश्वर जैन - दिल जलता है तो जलने दे, पराग सिंह भाटी - आज तुमसे दूर होकर, नवल किशोर डागा - आज हरि आए विदुर घर पावना, अजय गोयल - मैं और मेरे पौधे, नलिनी बंधु - अगर बेवफ़ा तुझको पहचान जाते, रजनी जोशी - मुझको इस रात की तन्हाई में , अरुणा जोशी - अजीब दास्तां है ये, हरप्रीत मक्कड़ - महिला विंग की आगामी पिकनिक, बिहारी लाल कनेरिया - एक तू ना मिला, दिलीप पोरवाल - होठों से छू लो तुम , नीलिमा रानी - वक्त ने किया क्या सितम,
महेंद्र सिंह खींची - तेरे द्वार खड़ा भगवान, अजीत खींची - मेरे दिल के अंजुमन में तेरी याद है पुरानी, मंजू सनाढ्य - जब जब बहार आए , कुसुम लता त्रिपाठी - घट मा गिरधारी मन मा मुरारी, 
राज कुमार बापना - जीना यहां मरना यहां, शांति लाल गोडलिया - जाने कहां गए वो दिन सुना सभी का मनोरंजन किया।
सामूहिक राष्ट्र गान व अल्पाहार से कार्यक्रम समाप्त हुआ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like