GMCH STORIES

श्याम सुंदर जोशी का उदयपुर आगमन पर गांधीवादी परंपरा के साथ स्वागत

( Read 302 Times)

26 Jul 26
Share |
Print This Page

श्याम सुंदर जोशी का उदयपुर आगमन पर गांधीवादी परंपरा के साथ स्वागत

उदयपुर | महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी के जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर पहुंचने पर होटल कजरी आरटीसी, शास्त्री सर्कल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने श्याम सुंदर जोशी का गांधी टोपी, तिरंगा उपरना एवं तिरंगी सूत की माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर समिति के सहसंयोजक सुधीर जोशी, फिरोज अहमद शेख, राजवीर मेघवाल, अतुल सर्राफ, संजय मीणा सहित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी सोमवार, 27 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, "रक्षाबंधन", धानमंडी, उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक को संबोधित करेंगे तथा संगठनात्मक विषयों एवं महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन पर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like