GMCH STORIES

बीसीआई प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पोस्टर का महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किया विमोचन

( Read 250 Times)

26 Jul 26
Share |
Print This Page
बीसीआई प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पोस्टर का महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किया विमोचन

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से 1 अगस्त को आयोजित होने वाली बीसीआई प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन नाथद्वारा विधायक एवं मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किया।

इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई प्रीमियर लीग का आयोजन 1 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे से डगआउट, सेक्टर 3, बीएसएनल रोड, राड़ाजी चौराहा उदयपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता टेनिस बॉल क्रिकेट प्रारूप में होगी, जिसमें बीसीआई के सभी चैप्टर्स की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बीसीआई परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम संयोजक दीपांक भटनागर और पीयूष कोठारी ने बताया कि पोस्टर विमोचन के दौरान महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और एकजुटता का भी प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज और व्यापारिक समुदाय को एक मजबूत मंच प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी, मोगरा ग्रुप ऑफ कम्पनीज के डायरेक्टर एवं बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट सीए अंशुल मोगरा, फिनब्रेला के संस्थापक एवं बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर, वाकांजा लाइटिंग के ओनर एवं बीसीआई अल्फा के सेक्रेटरी पीयूष कोठारी, श्रीजी इनोवेटर्स के ओनर, बीसीआई पिनेकल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपांक भटनागर, बीसीआई अल्फा के सदस्य लोकेश जोशी (रियल एस्टेट एवं सोलर), बीसीआई पिनेकल सदस्य और हाड़ा सर्विस प्वाइंट से प्रकाश हाड़ा तथा राजकमल टेंट हाउस के ओनर एवं बीसीआई उत्सव के सदस्य गौरव शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने बीसीआई प्रीमियर लीग की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और अधिक से अधिक सदस्यों से इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like