GMCH STORIES

उच्चतम तकनीक से संचालित होने वाले खाद के कारखाने के लगने पर क्षेत्र में होगा विकास, मिलेगें नए अवसर

( Read 635 Times)

10 Mar 26
Share |
Print This Page
उच्चतम तकनीक से संचालित होने वाले खाद के कारखाने के लगने पर क्षेत्र में होगा विकास, मिलेगें नए अवसर

हिन्दुस्तान जिंक के चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स में स्थापित किये जाने वाले खाद के कारखाने हेतु जनसुनवाई सगरा माता मेला परिसर में आयोजित हुई। जनसभा का आयोजन राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किया गया। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक,  क्षेत्रीय अधिकारी आशीष बोरासी, उपखंड अधिकारी गंगरार पुनित कुमार गेलरा  ने जिं़क स्मेल्टर परिसर में लगने वाले खाद संयंत्र पर ग्रामीणों के विचार रिकाॅर्ड व कलमबद्ध किये।  हिन्दुस्तान जिं़क चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने बताया कि खाद के लिए चित्तौडगढ़ में शुरू होने वाले प्लांट से राजस्थान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी । इस कारखाने की क्षमता दो चरणों में 10 लाख टन प्रतिवर्ष उत्पादन की रहेगी जिसमें  डाई अमोनियम  फाॅस्फेट,  नाईट्रोजन फाॅस्फोरस पोटेशियम तथा अमोनियम फाॅस्फेट सल्फेट रहेगी। फाॅस्फेट खाद के उत्पादन से पुरे राजस्थान के किसान  को लाभ होगा और उसकी पैदावार में बढ़त होगी। इस कारखाने के आने के बाद खाद की माॅंग एवं पूर्ति में  संतुलन आएगा।  राजस्थान देश में फर्टिलाइजर खाद के मामलें में आत्मनिर्भर होगा। इस कारखाने को बनाने में 2700 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश किया जा रहा है।

हम इस कारखाने में दुनिया की बेहतरीन तकनीक एचडीएच और पीएनप्लस का उपयोग कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा, खाद के हर दाने में पोषक तत्व एक समान होंगे। धूल मुक्त और मजबूत दाने होने से  खाद डालना आसान होगा और भंडारण में भी समस्या नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि यह कारखाना अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है जिसमें पर्यावरण सरंक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा शून्य प्रदूषण होगा। वर्तमान कारखाने में उत्पादित सल्फ्युरिक एसिड का उपयोग कच्चे माल के रूप में होगा । लगभग 100 करोड़ रूपए सुरक्षा एवं पर्यावरण क्षेत्र में उच्च औद्योगिक माानक हेतु खर्च किये जाएंगे । उन्होंने कहा कि कारखाने के निकटवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ होगा । कारखाना निर्माण के दौरान एवं बनने के बाद लगभग 5 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा । आर्थिक एवं सामाजिक रूप से निकटवर्ती क्षेत्र के निवासियों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। अप्रत्यक्ष रूप से मकान किराया, भूमि किराया, व्यापार में वृद्धि किराणा, सब्जी, ढाबे, होटल, यातायात-टेम्पो एवं टेक्सी, ट्रक कपड़ा व्यवसाय सिलाई, विद्यालय जैसे कई क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा । रंजन ने बताया कि सामाजिक सुविधाओं का विकास चिकित्सा सुविधाओं, वंचितों को शिक्षा और स्वयं सहायता समूहों के गठन के रूप में होगा। इस संयंत्र से राज्य को कर के रूप में राजस्व प्राप्त होगा स्थानीय समुदाय के लिए खाद आसानी से उपलब्ध होंगी। 

देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती खाद की आवश्कता को देखते हुए यह संयंत्र महत्वपूर्ण है। इस पर उपस्थित ग्रामवासियों ने समुदाय विकास और रोजगार की मांग रखी। स्थानिय ग्रामीणों को रोजगार  में प्राथमिकता देने, क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक जिं़क कौशल विकास केंद्र से जोडकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हिन्दुस्तान जिं़क के सीएसआर कार्यक्रमों से उन्हें जोड कर अधिक से अधिक लाभान्वित करने की बात कही।  ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा विकास हो, जिससे उनके जीवन स्तर में और अधिक सुधार हो सके।  जनसुनवाई के अंत में चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने सभी ग्रामवासियों को यह विश्वास दिलाया कि जिं़क प्रबंधन द्वारा आस पास के क्षेत्र में विकास में कोई कमी नही रखी जाएगी। प्लांट में रोजगार के लिए 80 प्रतिशत स्थानिय लोगो को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

रोजगार की समस्या को दूर करने में महत्वपूर्ण रूप से  सैना में, पुलिस में, सीआरपीएफ मंें, अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं और स्थानिय लोगो को देश सेवा से जोडने के उद्धेश्य से उन्हें तैयारी के लिए उच्च स्तरीय कोचिंग सेन्टर से जुड कर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पशुधन किसान भाईयों के लिए सबसे बडी पुंजी है । हम इसके लिए पशु बीमा, और पशु चिकित्सालय एवं पशु बिमा सुनिश्चित किया जाएगा। मिनरल मिक्सचर की आपुर्ति हम कर रहे है। हमारी समाधान परियोजना के माध्यम से हम किसानों को ड्रीप इरिगेशन, आधुनिक खेती के लिए ट्रेनिंग,किसानों को उन्नत खेती के लिए एक्सपोजर विजिट सहित बहुत सारे प्रयास करते है। अभी हम समय समय पर निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा रहे है।

पीने के पानी के लिए हमने आर ओ, वाटर एटीएम , ओवर हेड टैंक, पानी की पाईपलाइन , ओपन वेल, घर घर शुद्ध पेयजल के लिए आर ओ वाहन एटीएम, गर्मियों में शुद्ध पेजयल के लिए भी हम लगातार पानी के टैंकर संचालित है।

गांवों में जमीन को उपजाउ बनाने के लिए रिसर्च इंस्टीट्युट के साथ मिल कर उसे उपजाउ बनाने के लिए टाई अप करेगें जिसका खर्च हिन्दुस्तान जिंक की ओर  से किया जाएगा।

 जनसभा में  आजोलिया का खेडा के सरपंच जगदीश जाट, सुभाष शर्मा पुठोली प्रशासक महिपाल सिंह, उपसरपंच चंद्रभान सिंह, कंथारिया सरपंच कालूराम जाट, देवकिशन जाट, पूर्व सरपंच चैगावडी रवीन्द्र सिंह, आजोलिया का खेडा से परमेश्वर जाट, देवकिशन जाट, सतपुडा से राजू सिंह, रमेश जाट, ज्योति जोशी, प्रियंका जांगीड, शीतल मेनारिया, गोटिया चुंडावत,मिटठूलाल ,श्याम लाल मेनारिया, हरीश बैरवा, नगरी से रिंकू मेघवाल, दुर्गेश तिवारी, नितेश जाट, हेमंतराज तेली सहित अन्य अतिथि गण,  आस पास के क्षेत्र के ग्रामीण, युवा महिलाएं, हिन्दुस्तान जिं़क की सीएसआर परियोनाएं सखी, समाधान, खुशी, शिक्षा संबंल, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा से जुडे लाभार्थी उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like