GMCH STORIES

शिल्प समर संवाद का शुभारंभ

( Read 328 Times)

09 Aug 26
Share |
Print This Page
शिल्प समर संवाद का शुभारंभ

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर एवं क्रिएटिव सर्कल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हल्दीघाटी के 450वीं वर्षगांठ उत्सव को मनाने हेतु शिल्प समर संवाद का शुभारंभ रविवार को शिल्पग्राम उदयपुर में किया गया। दीप प्रज्वलन केन्द्र निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी, आर्किटेक्ट सुनील लढ्ढा, मूर्तिकार हेमंत जोशी, उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत ने किया।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि हल्दीघाटी की 450वीं वर्षगांठ उत्सव को मनाने के उद्देश्य से हल्दीघाटी के दृश्यों को शिल्पकला के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मुहिम से शहर के आमजन को भी जोड़ा जाएगा। यह एक ऐतिहासिक कदम होगा जो विश्व मानचित्र पर उदयपुर को एक नई पहचान देगा।

विश्व आदिवासी दिवस पर इस आयोजन की शुरूआत हुई। हमें उम्मीद है कि क्रिएटिव सर्कल अपने नाम के अनुसार क्रिएटिव करेेगी, इसकी हमें पूरी उम्मीद है।

मंच संचालन रजत मेंघनानी (कहानीवाला) ने किया।

इस अवसर पर हेमंत मेहता, सहायक निदेशक (वित्त एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, हेमंत जोशी मूर्तिकार, श्री सुनील लड्ढा (आर्किटेक्ट एवं स्केच आर्टिस्ट), श्री कमलेश शर्मा (एडिशनल डायरेक्टर सूचना एवं जन संपर्क विभाग व वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर), श्री संदीप राठौर (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर), श्री राहुल माली (चित्रकार), सुश्री नीलोफर मुनीर (कला शिक्षक विद्या भवन ), श्री सुनील टांक (रंगकर्मी , सेक्रेटरी टीम नाट्य संस्था), श्री विनय दवे (शिक्षक एवं पर्यावरणविद), सुश्री प्रियंका कोठारी (आर्किटेक्ट) आदि उपस्थित थे।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like