GMCH STORIES

राज्यसभा चुनाव 2026ः कुलदीप माइती के नाम से BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह, बंगाल विधानसभा में बीजेपी विधायक 207

( Read 439 Times)

06 Aug 26
Share |
Print This Page
राज्यसभा चुनाव 2026ः कुलदीप माइती के नाम से BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह, बंगाल विधानसभा में बीजेपी विधायक 207

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई 2026 को राज्यसभा की 3 सीटों के लिए उपचुनाव संपन्न हो चुका है। TMC के 3 वरिष्ठ सांसदों - सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हुई थीं।

अब चौथे सीट को लेकर चुनाव होने की संभावना है। टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा और टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है।

इस सीट पर सितंबर में चुनाव होने वाला है। निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा किसी भी समय कर सकता है।

इस सीट पर सबसे मजबूत दावेदारी कुलदीप माइती की हो रही है। उपचुनाव को लेकर पूरे बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज है।

सूत्रों के अनुसार कुलदीप माइती के नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2026 में जनता ने BJP को 207 सीटों के साथ ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

इस मजबूत गणित के साथ पार्टी राज्यसभा में भी बंगाल की आवाज़ को और बुलंद करना चाहती है। कुलदीप माइती ने कहा कि मैं बंगाल की मिट्टी से जुड़ा एक सामान्य कार्यकर्ता हूं।

पिछले कई वर्षों से मैं बंगाल के गांव-गांव में जाकर जनता की समस्याएं समझने का काम कर रहा हूं। माताओं-बहनों की सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों को फसल का उचित दाम और बंगाल के उद्योगों को नई पहचान देना यही मेरी प्राथमिकता है।

पिछले 15 वर्षों में TMC के कुशासन, भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति ने बंगाल को बहुत पीछे धकेल दिया। अब बंगाल बदलाव चाहता है।

विधानसभा में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब समय है कि बंगाल को डबल इंजन सरकार का लाभ मिले और केंद्र की हर योजना का फायदा बंगाल के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे।

अगर पार्टी मुझे राज्यसभा में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है, तो मैं वादा करता हूं कि मैं संसद में बंगाल के मछुआरे, किसान, शिक्षक, व्यापारी और मजदूर - हर वर्ग की आवाज़ बनूंगा।

बंगाल को फिर से शिक्षा, संस्कृति और उद्योग का केंद्र बनाना मेरा संकल्प है। मैं पार्टी नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया।

बंगाल के गौरव और सम्मान को वापस लाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like