GMCH STORIES

भारत आ रहा किम कार्दशियन का ब्रांड ‘स्किम्स’, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर

( Read 312 Times)

06 Aug 26
Share |
Print This Page

मुंबई, किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड ‘स्किम्स’ भारत में कदम रखने जा रहा है। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने स्किम्स के साथ विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। रिलायंस ब्रांड्स देश में इसके स्टोर और डिजिटल कारोबार का संचालन करेगी।

किम कार्दशियन और जेंस ग्रेड ने 2019 में स्किम्स की शुरुआत की थी। यह ब्रांड महिलाओं के अंडरवियर, शेपवियर और आरामदायक परिधानों के लिए जाना जाता है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर, ईशा अंबानी ने कहा, “स्किम्स ने शेप, कंफर्ट और इनक्लूसिविटी के बारे में दुनिया की सोच बदल दी है। यह सीधे तौर पर भारतीय ग्राहकों की नई पीढ़ी से जुड़ता है, जो ऐसा फ़ैशन चाहते हैं जो उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हो और खास तौर पर उनके लिए बना हो। हमें भारत में स्किम्स को लाने पर गर्व है।”

स्किम्स की सह-संस्थापक और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर किम कार्दशियन ने कहा कि ब्रांड इस सोच पर बनाया गया है कि हर व्यक्ति अपने कपड़ों में सहज और आत्मविश्वासी महसूस करे। उन्होंने भारतीय ग्राहकों से मिले उत्साह पर खुशी जताई।

भारत में स्किम्स का विस्तार चरणबद्ध तरीके से होगा। दिल्ली और मुंबई से शुरुआत के बाद इसके स्टोर और डिजिटल मौजूदगी दूसरे शहरों तक बढ़ाई जाएगी।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like