उदयपुर, देश में सुख-समृद्धि, अमन-चैन और अच्छी वर्षा की कामना के साथ शिव महोत्सव समिति द्वारा आयोजित 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा आगामी 17 अगस्त को निकाली जाएगी।
वर्ष 2006 से लगातार आयोजित हो रही यह यात्रा उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक लगभग 21 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
यात्रा में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय समारोह का शुभारंभ बुधवार को हुआ।समिति के अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि समारोह के पहले दिन परंपरा के अनुसार बोहरा गणेश महाराज को प्रथम आमंत्रण पत्र अर्पित कर कांवड़ यात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर यात्रा के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना करते हुए महाआरती भी की गई।
इस मौके पर सात दिवसीय समारोह के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।संयोजक एडवोकेट डॉ. रामकृपा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, समाजसेवी वरदीचंद चौधरी, कमलेन्द्र सिंह पंवार, पूर्व गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, जगद नागदा, दिनेष गुप्ता, पूर्व बार अध्यक्ष मनीष शर्मा, एडवोकेट गणेषलाल तेली, लोकेष जोषी, मानसिंह हाडा, नितिष पुरोहित, महेश भावसार, सुरेश रावत, डॉ. ओम साहू, पुरूषोतम पारासर, आनंदी लाल चितौड़ा, षिवषंकर नागदा, भागीरथ सिंह, सुधीरदत्त व्यास, लोचन शर्मा, गोपालकृष्ण रावल, किषन सिंह लोधा, प्रेमसिंह पंवार, गोपाल पालीवाल, दिलिप त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने देश में शांति, सद्भाव और अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।दो दिवसीय अखण्ड रामायाण पाठ शनिवार को -समिति के प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के अंतर्गत दूसरे चरण में शनिवार को महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगा के चौथे पाये गंगोद्भव परिसर के सामुदायिक भवन में सायं 4 बजे दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला के माध्यम से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।