GMCH STORIES

लघु कथा लेखन के लिए कोटा के विजय कुमार शर्मा सम्मानित होंगे

( Read 326 Times)

06 Aug 26
Share |
Print This Page
लघु कथा लेखन के लिए कोटा के विजय कुमार शर्मा सम्मानित होंगे

कोटा कोटा के लघु कथाकार विजय कुमार शर्मा को " हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच सिरसा" द्वारा 13 सितंबर 2026 को सिरसा में आयोजित अखिल भारतीय लघु कथाकार सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान इनको अंतिम कोर लघु कथा संग्रह के लिए प्रदान किया जाएगा।

हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच, सिरसा की संयोजक डॉ . शील कौशिक द्वारा घोषित पुरस्कारों के तहत इनके साथ - साथ नीलिमा शर्मा दिल्ली,.प्रो. नीलम प्रभा देवगण अमृतसर, .डॉ. उमेश चंद्र शर्मा लुधियाना, डॉ. जय भगवान सैनी हिसार,.मंजु जांगिड़ शर्मा 'मनी' जोधपुर, बृजबाला खरड़ -मोहाली, चंदर शर्मा लुधियाना, प्राची सचदेव गुरुग्राम, श्रीमती ऋतु वेमूरी द्वारका एवं मनीषा सारस्वत द्वारका, नई दिल्ली को भी 'लघुकथा सेवी सम्मान-2026' के अंतर्गत अभिनंदन पत्र, अंग वस्त्र, माला तथा सम्मान राशि ₹1000 द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

स्मृति हिंदी लघुकथा-सम्मान पवन शर्मा छिंदवाड़ा, प्रो.ध्रुव पटना, डॉ. अंजना गर्ग रोहतक, सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा साहिबाबाद एवं विभा कुमरिया शर्मा लुधियाना को अभिनंदन पत्र , अंग वस्त्र, माला तथा ₹2100 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like