GMCH STORIES

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निजी सहायक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रताप सिंह तोमर को जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार,

( Read 380 Times)

05 Aug 26
Share |
Print This Page
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निजी सहायक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रताप सिंह तोमर को जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार,

कोटा। हाड़ौती संभाग के वरिष्ठ पत्रकार, कोटा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष एवं राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निजी सहायक प्रताप सिंह तोमर के जन्मदिन पर बुधवार को पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, मित्रों और परिजनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रताप सिंह तोमर अपनी निर्भीक, निष्पक्ष और जनहितैषी पत्रकारिता के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते हैं। मधुर स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्षों से वे पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उन्हें न्याय दिलाने का सतत प्रयास करते रहे हैं।

तोमर पिछले करीब 25 वर्षों से हाड़ौती के प्रतिष्ठित दैनिक देश की धरती समाचार पत्र से विशेष संवाददाता के रूप में जुड़े हुए हैं। वे बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं तथा भाजपा की विचारधारा के समर्थक हैं। भाजपा शासनकाल में वे राजस्थान किशोर न्याय सलाहकार बोर्ड एवं जिला पर्यटन विकास समिति के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे प्रताप सिंह तोमर का पालन-पोषण एवं शिक्षा-दीक्षा कोटा में हुई। उनकी पत्नी भी पत्रकारिता से जुड़ी हैं और पिछले 15 वर्षों से मासिक समाचार पत्र कलम की क्रांति का सफलतापूर्वक प्रकाशन कर रही हैं।

जन्मदिन के अवसर पर अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, स्वतंत्र पत्रकार के.डी. अब्बासी, भारत की महिमा के प्रधान संपादक डी.एन. गांधी, संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार सुधींद्र गौड़, राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के लीगल एडवाइजर एवं वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट अख्तर खान अकेला, एडवोकेट इकरामुद्दीन खान सहित अनेक पत्रकारों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने प्रताप सिंह तोमर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like