जैसलमेर। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने शिविर प्रभारियों, उपखण्ड अधिकरियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि फॉलोअप शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का बेहतर ढंग से आयोजन कर शिविरों में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण कर आमजन को राहत दे। उन्होनें उपखण्ड अधिकारियों एवं विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वयं शिविरों का प्रभावी ढंग से निरीक्षण करे एवं यह देखे कि इसमें आमजन को पूरी राहत मिलनी चाहिए साथ ही राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सफल परिणाम शिविरों के आने चाहिए।
जिला कलेक्टर जोरवाल ने बुधवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित फॉलोअप शहरी एवं ग्रामीण शिविरों की प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिये। उन्होंनें फॉलोअप शहरी एवं ग्रामीण शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो परिवेदनाएं शिविर में निस्तारण योग्य है उनका मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत दे ताकि लोगों को फॉलोअप शिविर का लाभ मिले।
उन्होनें शिविर प्रभारियों को यह निर्देश दिये कि वे शिविर समाप्ति के पश्चात शिविर में हुए कार्यो एवं प्रगति की नियमित रूप से ऑनलाइन प्रविष्टि करवाना सुनिश्चित करे। उन्होनें इन शिविरों में पूर्व में जो परिवेदनाएं निस्तारण नही हो पायी है उनका भी इन फॉलोअप शिविरों में निस्तारण करना सुनिश्चित करावे।
उन्होनें बैठक में शहरी फॉलोअप शिविर एवं नगर विकास न्यास के फॉलोअप शिविरों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं निर्देश दिये कि जो प्रकरण शिविर में प्राप्त होते है उनका मौके पर निस्तारण करने की कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंनें यह भी निर्देश दिये कि फॉलोअप शिविर का जिला स्तरीय अधिकारी निरीक्षण कर विभागीय कार्यों का प्रभावी ढंग से मॉनिटरिंग करे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सैनी ने बेठक में फॉलोअप शहरी एवं ग्रामीण शिविरों की अब तक की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए शिविर प्रभारियों को निर्देश दिये कि वे शिविरों में आमजन को राहत देने में किसी प्रकार की कमी नही रखे एवं जो समस्या आती है उनका निस्तारण कर लाभ दे। उन्होंनें राजस्व से संबंधित बंटवारा प्रकरणों, सीमाज्ञान, शुद्विकरण के बकाया प्रकरणों का निस्तारण भी इन शिविरों में करने के निर्देश दिये।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी पोकरण हीर सिंह चारण, फतेहगढ भरत राज गुर्जर, भणियाणा गोपीकिशन पालीवाल, उपायुक्त उपनिवेशन राम स्वरूप चौहान सहित शिविर प्रभारी एवं अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।