उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्तवाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में एडीजे राहुल चैधरी के निर्देशों के क्रम में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।एडीजे राहुल चैधरी ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य मे शहर में विभिन्न जगहों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों मे निःशुल्क विधिक सहायता, एल.ए.डी.सी. योजना, बाल विवाह के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा और शोषण, जबरन श्रम एवं बंधुआ मजदूरी से कैसे बचे, श्रमिक कार्ड बनाये जाने के बारे में एवं श्रमिक कार्ड के लाभ, नाल्सा हेल्पलाईन 15100, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098, 112 इमरजेंसी हेल्प, नाल्सा पोर्टल, राजकोप सीटीजन एप एवं अन्य विषयों पर जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल गोविन्द वैष्णव द्वारा हाथीपोल मे, डिप्टी लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल कन्हैया लाल टांक द्वारा मल्लातलाई लेबर चैराहे पर, डिप्टी लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल इमरान शेख द्वारा साइफन लेबर चैराहे पर, एल.ए.डी.सी. अधिवक्ता वरुण दशोरा अनुदानित जनजाति छात्रावास मे, एल.ए.डी.सी. अधिवक्ता सुश्री यशस्वी शर्मा द्वारा मनोहरपुरा कच्ची बस्ती मे जनजाति क्षेत्र के व्यक्तियों हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।