जैसलमेर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमी पुरोहित जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित द्वारा नालसा जागृति स्कीम 2025 के तहत माह अगस्त 2026 की थीम ‘सशक्त युवा-सशक्त भारत‘ विषय पर एसबीके राजकीय महाविद्यालय, जैसलमेर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन इएलसी के संयुक्त तत्वावधन में आयोजित किया गया, जिसमें उपखण्ड अधिकारी विरेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर श्यामसुंदर मीना एवं इएलसी ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत में सचिव ने कहा कि सशक्त युवा के निर्माण के लिए सशक्त नेतृत्व की जरूरत रहती है एवं मतदान करके सशक्त नेतृत्व की प्राप्ति किया जाना संभव है। सचिव ने बताया कि मतदान करना केवल अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है व इसी कर्तव्य की पालना व अधिकार के रूप में मतदान किया जाना आवश्यक होना बताते हुए युवाओं को हमेशा देश की सहायता के लिए तैयार व सजग रहने तथा हताशा से ग्रसित नहीं होकर सदैव रचनात्मक नवाचार लाने व सकारात्मक सोच का विकास करने हेतु प्रेरित किया।