श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव संयोजक रतन गणेशगढ़िया ने मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से पार्टी को अच्छा परिणाम मिला है।रतन गणेशगढ़िया ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी पर भरोसा जताया।

साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है।

श्री गणेशगढ़िया ने दावा किया कि निर्दलीय चुने गए पार्षद भाजपा नेतृत्व के संपर्क में हैं। कम से कम 10 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भाजपा को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी 21 सितंबर को भाजपा शानदार बहुमत के साथ सभापति का चुनाव करेगी। इस समर्थन के आधार पर नगर परिषद की बागडोर भाजपा के हाथ में आने की पूरी संभावना है।