जैसलमेर । पोकरण नगरपालिका आम चुनाव-2026 के दौरान मतदान दिवस शुक्रवार, 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होने वाले मतदान के दौरान 25 वार्डों में 17 हजार 675 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि नगरपालिका पोकरण चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वही कानून एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये गए है।
रिटर्निग अधिकारी (एसडीएम) पोकरण हीरसिंह चारण ने बताया कि मतदान के दिवस वार्ड संख्या 1 में 1527 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वार्ड संख्या 2 में 620 मतदाता, वार्ड संख्या 3 में 479, वार्ड संख्या 4 में 589, वार्ड संख्या 5 में 520, वार्ड संख्या 6 में 568, वार्ड संख्या 7 में 462, वार्ड संख्या 8 में 777, वार्ड संख्या 9 मंेे 737, वार्ड संख्या 10 में 653, वार्ड संख्या 11 में 693, वार्ड संख्या 12 में 580, वार्ड संख्या 13 में 985 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 14 में 456 मतदाता, वार्ड संख्या 15 में 748, वार्ड संख्या 16 में 485, वार्ड संख्या 17 में 958, वार्ड संख्या 18 में 792, वार्ड संख्या 19 में 535, वार्ड संख्या 20 में 1304, वार्ड संख्या 21 में 450, वार्ड संख्या 22 में 663, वार्ड संख्या 23 में 235, वार्ड संख्या 24 में 648 तथा वार्ड संख्या 25 में 1211 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।