जयपुर । उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा कानून और व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्वता के साथ-साथ सेवा ही संकल्प अन्तर्गत आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ज्योति कुमार सतीजा के कुशल नेतृत्व में निरन्तर अग्रसर रहकर रेलवे परिसर, रेल यात्रियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में समर्पण और दक्षता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जिसके तहत विभिन्न अभियानों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल यात्रियों को भिन्न-भिन्न तरीकों से सेवा प्रदान कर रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’’ के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से राह भटके, घर से भागे तथा शोषित बच्चों को सुरक्षा प्रदान कर उनके परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य निरंतर जारी है।

इसी कड़ी में आरपीएफ टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीते मात्र 03 दिनों के भीतर 09 संकटग्रस्त बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके परिवारों के सुपुर्द किया है।वर्ष 2026 में उत्तर पश्चिम रेलवे सुरक्षा बल की टीमों द्वारा तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अब तक कुल 414 बच्चों को रेस्क्यू कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई गई है।

इन बच्चों में घर से बिना बताए निकले, भटक चुके, चाइल्ड ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बचे।

नन्हे फरिस्ते अभियान, जो कि बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए समर्पित है, ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा बल की मानवीयता और समर्पण को प्रदर्शित किया है।आरपीएफ द्वारा नागरिकों एवं रेल यात्रियों से अपीलरेलवे सुरक्षा बल आम नागरिकों और रेल यात्रियों से यह अपील करता है कि वे भी ‘‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’’ का हिस्सा बनें और एक जागरूक नागरिक का दायित्व निभाएं।

यदि किसी ट्रेन या स्टेशन परिसर में कोई बच्चा अकेला, डरा हुआ, उदास या किसी संदिग्ध व्यक्ति के साथ दिखाई दे, तो तुरंत संज्ञान लें।

ऐसे किसी भी संकटग्रस्त बच्चे की जानकारी मिलते ही तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें या आरपीएफ स्टाफ/रेलवे कर्मचारियों को सूचित करें।

आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नं. 1098 पर भी सूचना दी जा सकती है।

किसी बच्चे को जबरन ले जाते देखे जाने पर तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें।रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

आपका एक छोटा सा सजग कदम किसी मासूम का भविष्य बचा सकता है और उसे उसके परिवार से दोबारा मिला सकता है।