रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09663, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.02.26 को उदयपुर सिटी से 12.25 बजे रवाना होकर 17.15 बजे अहमदाबाद (असारवा) पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।
यह नई रेलसेवा नियमित गाडी संख्या 26963/26964, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोडकर) के रूप में दिनांक 18.02.26 से संचालित होगी।
गाडी संख्या 26963, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) दिनांक 18.02.26 से उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, अहमदाबाद (असारवा) -उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) दिनांक 18.02.26 से असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस नियमित रेलसेवा में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।
नोटः- गाडी संख्या 20979/80, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का दिनांक 15.02.2026 से एवं गाडी संख्या 20981/82, उदयपुर सिटी-आगराकैंट-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.02.2026 से संचालन बन्द किया जा रहा है।
Source: