अजमेर। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के मुख्य द्वार के बाहर से शुक्रवार को सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करती हुई एक विशाल सर्वसमाज रैली निकाली गई। मुस्लिम एकता मंच की पहल पर आयोजित इस रैली में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित विभिन्न धर्मों और समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गाय को राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया।
रैली का नेतृत्व दरगाह के शाही इमाम एवं शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी ने किया। रैली में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संदेश के साथ गाय को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग उठाई। विभिन्न मार्गों से गुजरती रैली का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, राष्ट्रीय संत गणेश महाराज, पूर्व विधायक श्री डॉ गोपाल बाहेती अजमेर जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल, महासचिव रमेश लालवानी एवं कैलाश झालीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सभा को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र रही है। देश के बहुसंख्यक समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार को गाय को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रयास है।
शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी ने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब हमें एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं का सम्मान करना सिखाती है। इसी भावना के साथ मुस्लिम समाज भी इस मांग का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय दर्जा प्रदान करना देश की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता के सम्मान का प्रतीक होगा।
सभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि अजमेर की धरती हमेशा से भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती रही है। विभिन्न समाजों के लोगों की संयुक्त भागीदारी यह साबित करती है कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और सामाजिक समरसता है।
दरगाह के खादिम पीर सैय्यद फखर काजमी चिश्ती , पीर नफीस मियां चिश्ती , नवाब हिदायत उल्ला, काजी मुनव्वर अली ने कहा कि यह रैली किसी के विरोध में नहीं, बल्कि प्रेम, इंसानियत और राष्ट्रीय एकता के समर्थन में आयोजित की गई है। उन्होंने सभी समाजों से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
दिल्ली गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया
रैली में हाजी सरवर सिद्दीकी, नगर निगम के पूर्व उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता, हाजी इंसाफ अली,मुख्तयार अहमद नवाब,अशोक बिंदल, अंजुमन सैय्यद जादगान के सदस्य गफ्फार काजमी, प्रकाश जैन, फादर अजय सिंह, प्रीत पाल सिंह, सद्दाम शाह पटेल, आरिफ हुसैन, काजी मुनव्वर अली, प्रियंका चौधरी, अब्दुल सलाम,हाजी शेखजादा इफ्तेखार चिश्ती, नोरत गुर्जर, अब्दुल नईम खान, सैय्यद नोहेद हाश्मी, सैय्यद फज़ले हसन चिश्ती, अरविंद धौलखेड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल, अब्दुल रशीद, हाजी शकील अब्बासी, राजेश चौरसिया, सुरेश लद्दड़, मोहम्मद अली बोहरा, इसहाक मोहम्मद, रियाज मंसूरी, हुमायूं खान, सैय्यद मसूद मोईनी, मोहम्मद आजाद, रश्मि धोलखेड़िया, महाराज हितेश गोयल, इमरान खान, हाजी रईस कुरैशी, मोहम्मद इकबाल, इफ्तेखार सिद्दीकी, शफीक अहमद नवाब, भूपेन्द्र सिंह चौहान, अमान खान, नईम कुरैशी, शाहनवाज, सत्तार अब्बासी, सलामुद्दीन खान, अल्ताफ ऊंटड़ा, महफूज, हकीम भाई, शोएब अख्तर, मोहम्मद यूनुस, सदरूद्दीन कुरैशी, दाऊद, अकबर हुसैन, गिरीश लालवानी, आयन खान, जुनेद पठान, अब्दुल हाफिज, असलम परवेज़, एडवोकेट साहिल हुसैन, शरफुद्दीन अब्बासी, सूरज खींची, सलीम कुरैशी, हाशिम कुरैशी, लतीफ खान, शाकिर शाह, सैय्यद फैसल, हामिद खान चीता, नफीस खान, रिजवान हुसैन लजवान, शाहनवाज लजवान, तौफीक खान पठान, अख्तर कुरैशी, मोहसिन रंगरेज़, शेख बादशाह, अशरफ बुलंद, आसिफ घोसी, रुस्तम घोसी, फैजान रंगरेज़, गुफरान सिद्दीकी, तनवीर, वालीउद्दीन चिश्ती, गुलाम मोइनुद्दीन, अज़ीज़ मुल्तानी, तनवीर सिद्दीकी तथा शरफुद्दीन मुल्तानी , शेखजादा फुरकान चिश्ती, इंतेखाब चिश्ती सहित
रैली में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ में दरगाह बाजार,नला बाजार ,धान मण्डी ,देहली गेट,श्री श्याम प्रेमी गंज,आगरा गेट व्यापारिक ऐसेासिएशन,भैंसा काम्प्लेक्स,पुलिस लाईन्स उतर घसेटी,रावण की बगीची अहाता मोहल्ला बाजार इमली मोहल्ला बाजार उतर घसेटी बाजार दरगाह बाजार लोढ़ा मार्केट विमला मार्केट सहित अन्य बाजारों के श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के उपाध्यक्ष रणवीर सैनी, महासचिव रमेश लालवानी राजेंद्र मूरजानी किशन पारीक, पवन बंसल,चितलेश बंसल, मनीष टेक चंदानी ,कमलेश हेमनानी सहित अन्य ने महासंघ के पदाधिकारी दरगाह बाजार से आयोजित मुस्लिम एकता मंच की रैली में सम्मलित थे। बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। रैली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा पारस्परिक सम्मान को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Ajmer News
दरगाह के बाहर से निकली सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी रैली, गाय को राष्ट्रीय दर्जा देने की उठी मांग
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…