उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर राणा प्रताप नगर - मावली जंक्शन यार्ड में तकनीकी कार्य किया जा रहा है जिसके कारण रेल यात्रा प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं 1. गाड़ी संख्या 59835, मंदसौर - उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 26 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह राणा प्रताप नगर तक ही संचालित होगी अर्थात राणा प्रताप नगर -उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 59 835, मंदसौर- उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 15 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली जंक्शन तक ही संचालित होगी अर्थात मावली जंक्शन -उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेल सेवाएं 1. गाड़ी संख्या 69244, चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा जो दिनांक 17 सितंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में कपासन-भीमल के मध्य 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 69244, चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा जो दिनांक 18 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में कपासन-मावली जंक्शन के मध्य 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 69244, चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा जो दिनांक 26 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में घोसुंडा-फतेहनगर के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।