बाड़मेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जोन के पहले वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक अमिताभ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा भी की।
एक दिवसीय बाड़मेर दौरे के दौरान महाप्रबंधक ने वाशिंग लाइन क्षेत्र में स्थापित वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसकी उपयोगिता और आवश्यकता को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के अन्य मंडलों में भी ऐसे संयंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। प्लांट का बटन दबाकर उद्घटान करने के बाद उन्होंने बताया कि लगभग 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस प्लांट के माध्यम से रेलवे लिनन की धुलाई में उपयोग किए गए पानी को शुद्ध कर पुनः धुलाई कार्य में इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान जैसे जल-संकटग्रस्त क्षेत्रों में अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
महाप्रबंधक ने कहा कि जल संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास की दिशा में यह पहल रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बड़ी मात्रा में पानी की बचत संभव हो सकेगी। प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अमित स्वामी ने महाप्रबंधक का साफा व वेलकम प्लांट से स्वागत किया। इससे पहले महाप्रबंधक अमिताभ ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का बारीकी से मुआयना किया तथा स्वच्छता और यात्री सुविधाओं के उन्नयन व संरक्षण पर बल दिया।
इस अवसर पर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (योजना) मनीष राजवंशी, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) सुनील कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह व वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम) तरुण बीका सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या होता है वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट
वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट एक ऐसी प्रणाली है जो उपयोग किए जा चुके पानी को साफ और उपचारित करके दोबारा उपयोग के योग्य बनाती है।
बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर स्थापित प्लांट में रेलवे के लिनन (चादर, तकिया कवर, तौलिया आदि) की धुलाई में इस्तेमाल होने वाले पानी को सीधे फेंकने के बजाय एकत्र किया जाता है। इसके बाद विभिन्न चरणों में उसका उपचार किया जाता है, जिनमें साबुन, गंदगी और ठोस कणों को अलग करना, रासायनिक एवं जैविक उपचार द्वारा पानी को शुद्ध करना, फिल्ट्रेशन और कीटाणुशोधन करना तथा शुद्ध किए गए पानी को पुनः धुलाई कार्य में उपयोग करना।
इसके प्रमुख लाभ
पानी की बचत होती है, भूजल और अन्य जल स्रोतों पर दबाव कम होता है, अपशिष्ट जल का प्रदूषण घटता है, पानी की कमी वाले क्षेत्रों जैसे पश्चिमी राजस्थान में विशेष रूप से उपयोगी है तथा रेलवे के पानी के खर्च में कमी आती है।
Barmer News
बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर उत्तर पश्चिम रेलवे के पहले वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट का उद्घाटन
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…