बाबा रामदेव की जन्म स्थली में विषाल मेला कल
-मेले में राज्य सभा सांसद सतीष पूनिया सहित लाखों श्रद्धालु करेंगे षिरकत
- मेले में लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
बाड़मेर। जन जन के आस्था के प्रतिक लोक देवता बाबा रामदेव जी की जन्म स्थली शिव तहसील के रामदेरिया काशमीर में 13 सितंबर रविवार को भव्य मेला भरा जाएगा। जिला प्रषासन व पुलिस प्रषासन के अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बाबा श्री रामदेवजी अवतार धाम मंदिर विकास समिति रामदेरिया के सह सचिव ओमप्रकाश चंडक ने बताया कि बाबा रामदेव अवतार धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नवल किषोर गोदारा, सचिव खींयाराम चौधरी, कोशाध्यक्ष भूरचंद जैन, व्यवस्थापक रावताराम राव, मुकेष सोनी, मोटाराम सऊ, कौषलाराम जाखड़ आदि ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर षुक्रवार को प्रषासनिक अधिकारियों व पुलिस प्रषासन के साथ पेयजल, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया।
सह सचिव चंडक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामदेरिया काशमेर में भव्य मेला भादवा शुद बीज 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने जा रहा है। इस दिन झंडारोहण सुबह 9 बजे से, प्रातः 10 बजे आरती व प्रसादी वितरण, भव्य जागरण सुबह 11 बजे से षाम 6 बजे तक होगी, जिसमें जाने माने भजन गायक व लोक कलाकार जिनमें नरेष माली बालोतरा, जीतू माली पोकरण, सुश्री खुषबू कुम्भर जोधपुर, कैलाष पंवार फूलासर, मंच संचालक थानसिंह सराणा, नृत्य कलाकार सोनल राईका, हमीराराम राईका जोधपुर भाग लेंगे। मेले को देखने राजस्थान व देश विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। लगभग 1 से 1.50 लाख श्रद्धालु भाग लेंगे। वर्तमान में अभी से ही प्रति दिन 5 से 10 हजार पद यात्री व वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रहती है। मेले में आने के लिए भाजपा के अखिल भारतीय महामंत्री एवं राज्य सभा सदस्य सतीष पूनिया, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाष चौधरी, पषुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मेले में आने की अपनी सहमति जताई है। इस मेले में आने के लिए स्थानीय सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाष चौधरी, उम्मेदाराम चौधरी, भाजपा प्रदेष अध्यक्ष मदन राठौड़, राज्यमंत्री के.के.विष्नोई व जिले के विधायकों, जन प्रतिनिधियों को आने का निमंत्रण दिया, उन्होंने मेले में आने के लिए अपनी सहमति जताई।