बाड़मेर। सेवा संस्थान बाड़मेर की प्रेरणा से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मौखाब चक में मंगलवार को भामाषाह मूलाराम जाणी, हेमाराम जाणी, थार सुंदरी नक्षरी चैधरी की ओर से स्कूल को पौने दो लाख का स्मार्ट बोर्ड मंगलवार को भेंट किया गया।

सेवा संस्थान बाड़मेर के अध्यक्ष ओमप्रकाष चंडक ने बताया कि मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मौखाब चक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें जाणी परिवार की ओर से मूलाराम जाणी, हेमाराम जाणी, थार सुंदरी नक्षत्री चैधरी की ओर से विद्यालय को स्मार्ट बोर्ड भेंट किया गया। स्मार्ट बोर्ड एक डिजिटल टच स्क्रीन बोर्ड है।

इसका उपयोग विद्यार्थियों को पढाई कराने, मीटिंग करने, आॅफिस या स्कूल में स्क्रीन पर सीधे लिखने, वीडियो चलाने, चित्र दिखाने तथा इंटरनेट से जानकारी खोजने आदि अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को आसानी होगी।

साथ ही इसको ब्लैकबोर्ड या व्हाइट बोर्ड के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय व आस-पास के क्षेत्र में सघन पौधरोपण किया गया।

विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड का थार सुंदरी नक्षत्री चैधरी व सरपंच प्रहलादराम जाणी द्वारा फीता काटकर स्कूल को अर्पण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीम्बाराम बेनीवाल ने भामाषाह परिवार द्वारा स्कूल को स्मार्ट बोर्ड भेंट करने व पौधरोपण के लिए आभार जताया।

इस मौके पर पाबूराम सऊ, तेजाराम सऊ, जीयाराम गोदारा, प्रधानाचार्य नीम्बाराम बेनीवाल, हनुमानराम जाणी आदि उपस्थित रहे।

Source: Pro Barmer