निम्बाहेड़ा मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से अपनी परंपरा अनुसार होलिका दहन के द्वितीय दिवस फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा को आयोजित भव्य फागोत्सव ने कल्यानगरी में नया इतिहास रचा। इस मौके पर मंदिर परिसर में आयोजित फागोत्सव ने बृज की होली की अनुभूति कराते हुए हजारों कल्याण भक्तों को सतरंगी अबीर गुलाल और 51 प्रकार के फूलों से खेली गई होली से ऐसा रंग जमा मानो भक्त और भगवान एकाकार हो गए हो। इस मौके पर ठाकुर जी को 56 भोग की तरह नानाविध प्रकार के अबीर, गुलाल, पुष्प एवं इत्र न्यौछावर कर जब प्रसिद्ध भजन गायक मुख्य रसिया गायन सरवानिया
भीलवाड़ा की सुप्रसिद्ध गायिका दीप दाधीच, कल्याणनगरी से अखिलेश ठाकुर व हनुमान प्रसाद शर्मा एवं साथियों द्वारा फाल्गुनी रसिया की तर्ज पर ठाकुर जी का आह्वान करते हुए अपने ही अंदाज में होली खेलो तो कल्लाजी वेदपीठ आइजो जी सुनाकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस बीच हजारों भक्तों ने अपने आराध्य को अबीर, गुलाल के साथ प्राकृतिक पलाश के फूलों के रंग से सराबोर करने के साथ ही ठाकुर जी की ओर से भी भक्तों पर जब पुष्प और गुलाल की वर्षा की गई, तो मनोहारी दृश्य देखते ही बनता था। इस बीच गायकों ने होलिया में उड़े रे गुलाल कल्लाजी थारा मन्दिर में भक्तों को सुनाकर भक्तों को नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। हर कोई भक्त अपने ही अंदाज में होली के मनाने अपने आराध्य से सच्ची श्रद्धा भावना से जुड़कर कर कल्याण के रंग में रंगने को विवश हो गया। लगभग 3 घंटे चले फागोत्सव के दौरान भक्तों की मौज मस्ती देखने योग्य थी। हर भक्त ठाकुर जी रंग में रंग कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा था। फागोत्सव के पश्चात समस्त भक्तों को वेदपीठ की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। फागोत्सव के इस भव्य आयोजन में वेदपीठ के आचार्यो, बटुकों, पदाधिकारियों, वीर-वीरांगनाओं, कृष्णा शक्तिदल की माता बहनों, शक्ति दल की बालिकाओं, कल्यानगरीवासियों सहित आसपास के गांवों एवं हजारों कल्याण भक्तों ने सहभागिता निभाते हुए पिछले कई वर्षों के फागोत्सव के रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया।
Chittor News
कल्याणनगरी में वेदपीठ के फागोत्सव ने रचा नया इतिहास
हजारों भक्त सतरंगी अबीर गुलाल से हुए सराबोर
Related stories
Vantara Signs 10-Year Madagascar Partnership, Delivering on Its Pledge to Protect Animals in Their Range Countries
Antananarivo / Jamnagar, 24th November 2026: In a significant step for some of the most threatened wildlife o…
Emirates SkyCargo delivers Aircrafted First Aid Kits to communities in Malawi
DUBAI -- High Visibility ‘Must Go’ Emirates SkyCargo AOG bags upcycled by Emirates Engineering2,100 first…
Mukuru enables PayPal-to-wallet withdrawals in Botswana
GABORONE -- Leading financial services platform Mukuru (www.Mukuru.com) has partnered with PayPal, a glob…
FIFA President Says Nigeria Is Not Ready. ACG Says the Problem Is Not Nigeria. It Is the Model
DUBAI -- On 23 November 2026, FIFA President Gianni Infantino gave an exclusive interview to ARISE News i…