मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ख्याति और पहचान सनातन धर्म एवं गुरु परंपरा के संवाहक के रूप में बन चुकी है। जिसके फल स्वरुप विगत दो दशक से वेदपीठ के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सभी धर्मावलंबी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता निभाते हुए आयोजनों को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं रखते हैं यही कारण है कि कल्याण नगरी के राजाधिराज ठाकुर  श्री कल्ला जी के 21 वें कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान वेदपीठ परिसर में आयोजित किये जा रहे हैं जिसके तहत 26 से 28 जून तक गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा जिसमें चित्तौड़गढ़  गुरुद्वारा के ज्ञानी सुरवेंद्र सिंह एवं गुरदीप सिंह ,कमलजीत सिंह व राजवीर सिंह संगत करते हुए पाठ करेंगे वेदपीठ के पदाधिकारियो ने बताया कि 26 जून शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से सुखमणि साहिब का पाठ करने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ प्रारंभ होगा जबकि 28 जून को प्रातः पौने ग्यारह बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत गुरुवाणी कीर्तन एवं सत्संग होगा तथा दोपहर 12:30 बजे अरदास कर पूर्णाहुति की जाएगी तत्पश्चात गुरु का अटूट लंगर एवं कणहा प्रसाद का वितरण कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की जाएगी

नगर के देवालयों में निमंत्रण 27 को

21 वें कल्याण महाकुंभ को सफलतम बनाने की भावना से वेदपीठ की ओर से कल्याण नगरी के समस्त छोटे-बड़े 135 मंदिरों एवं देवालयों में भाव भरा निमंत्रण दिया जाएगा जिसके तहत वीर वीरांगनाएं एवं कल्याण भक्त सभी मंदिरों में जाकर दीप प्रज्वलित करते हुए पीले चावल एवं पुष्प अर्पित कर कल्याण महाकुंभ को भव्यता प्रदान करने  की कामना के साथ भागीदारी निभाने का आग्रह कर समस्त पुजारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा

सामूहिक नवकार मंत्र 29 को

कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष में सकल जैन समाज की सहभागिता की भावना से वेदपीठ परिसर में 29 जून को सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया जाएगा इसके लिए सकल जैन समाज के धर्मावलंबियों को विशेष आग्रह किया गया है

परंपरागत रात्रि जागरण 29 को

वेदपीठ की परंपरा अनुसार कल्याण महाकुंभ को सफल बनाने की भावना के साथ कृष्णा शक्ति दल की माता बहनों एवं श्रद्धालु महिलाओं द्वारा 29 जून को ठाकुर जी की संध्या महाआरती के पश्चात वेद पीठ परिसर में परंपरागत रात्रि जागरण किया जाएगा जिसमें कल्याण भक्त महिलाओं द्वारा समस्त देवी देवताओं सहित ठाकुर जी के मन भावन भजनों की प्रस्तुति देते हुए कल्याण महाकुंभ को द्विगुणित करने की कामना की जाएगी

 नगर जागरण के लिए विशाल वाहन रैली 30 को

कल्याण महाकुंभ में समस्त कल्याण नगरी वासियों की सक्रिय भागीदारी की भावना के साथ वीर बालकों एवं कल्याण भक्तों द्वारा सायं 6:00 बजे वेदपीठ परिसर से मालवी ढोल की थाप एवं बैंड की मधुर धुनों तथा ठाकुर जी के गगन भेदी नारो के साथ विशाल दो पहिया एवं चोपहिया वाहन रैली निकालकर जन जागरण किया जाएगा यह वाहन रैली नगर के प्रत्येक गली मोहल्लों एवं मुख्य बाजारों में होते हुए पुनः वेद पीठ परिसर में सानंद संपन्न होगी |

Source: