खुशबू शर्मा का चयन अंडर-19 SGFI वॉलीबॉल टीम

               सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की कक्षा 12 (आर्ट्स) की प्रतिभाशाली छात्रा खुशबू शर्मा का चयन अंडर-19 SGFI वॉलीबॉल टीम में हुआ है! प्राचार्य विलियम डिसूज़ा ने बताया कि खुशबू ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 4 और 5 नवम्बर को पीएम श्री जयराम गीता देवी बेनीवाल राजकीय विद्यालय, पाँचाला सिद्धा, खीवसर (नागौर) में आयोजित चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। अब खुशबू राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप, जो 13 से 17 नवम्बर तक नरसिपुर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी, में भाग लेंगी। उनके कोच सलोनी यादव, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे सेंट एंथोनी परिवार को हार्दिक बधाई, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह केवल खुशबू की उपलब्धि नहीं, बल्कि सेंट एंथोनी परिवार और उदयपुर समुदाय के लिए गर्व का क्षण है! आइए, हम सब मिलकर खुशबू की मेहनत, लगन और जज़्बे का जश्न मनाएँ, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने जा रही हैं! 

Source: