उदयपुर। माँ दुर्गा की आराधना के पर्व नवरात्रि पर शहर भर में चल रहे डांडिया रास से इतर उदयपुर के एक महिला शक्ति समूह उदय आर्कगेट ग्रेसफुल लेडीज की ओर से युवा पीढ़ी को नवरात्रि के सही मायनों से रूबरू करवाने के उद्देश्य से सुखाड़िया सर्कल स्थित उदय आर्कगेट सोसायटी में माता की चौकी का आयोजन किया गया। सोसायटी की पूनम जैन ने बताया कि आयोजन के तहत सोसायटी के महिला - पुरुष, बुजुर्ग- बच्चे माता की चौकी में शामिल हुए। गायक कलाकार आनंद एन्ड भजन मंडली ने "...मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे, इतना दिया मेरी माता..."सबसे बड़ा तेरो नाम ओ शेरोवाली..." मेरी माँ के बराबर कोई नही...."जैसे कई भजन गाये तो सभी ने जयमातादी के जयकारे लगाए। सोसायटी के लोगो ओर खासकर युवाओं ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। सोसायटी की छत पर आयोजित माता की चौकी में एक तरफ पहाड़ पर नीमच माता का जगमगाता मंदिर दिख रहा था तो वही दूसरी तरफ भजनों की प्रस्तुतियों ने नवरात्रि पर्व को खास बना दिया। देर रात सभी की ओर से माता की आरती की गई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को लेकर अब 2 दिन गरबा रास का आयोजन उदय आर्कगेट में ही किया जाएगा। आयोजन के दौरान ग्रेसफुल लेडीज ग्रुप की कीर्ति, संध्या,शानो, अलका, कविता, राधिका, अनिता आदि मौजूद रही।
 

Source: