जैसलमेर,जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जैसलमेर में बुधवार, 3 सितंबर को नवनियुक्त सूचना सहायक मनीष कश्यप ने पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक प्रवीण प्रकाश चौहान ने मनीष कश्यप का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं एवं अपेक्षा जताई कि वे विभागीय कार्यों को जिम्मेदारी, दक्षता और प्रतिबद्धता के साथ संपादित करेंगे। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं पहलों की प्रभावी जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर समेकित कनिष्ठ सहायक ओम पंवार, कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण सहित मनीष कश्यप के पिता महेश कुमार कश्यप भी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त सूचना सहायक को शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवपदस्थापित सूचना सहायक कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निर्वहन करेंगे एवं विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।

Source: