कोटा, कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नयापुरा व रामपुरा मण्डल सहित पाटनपोल से सिविल लाइन्स गांवड़ी तक के कार्यकर्ताओं की बैठके ली और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारिया सौंपी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रहलाद गुंजल ने कहा कि देश व प्रदेश मे वोट चोरी से बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकारे अपने आपको संविधान से ऊपर समझने लग गईं हैं।

भाजपा की सरकारो के लिए संविधान, न्यायपालिका व कानून कोई मायने नहीं रखता। गुंजल ने कहा कि भाजपा सरकारे जिस तरह संविधान के सारे पैरामीटर्स कोतोड़कर संवैधानिक परंपराओं का वायलेशन कर रही है इसको लेकर पूरे देश में गुस्सा है, संविधान की जो शक्ति जनता में निहित है उस पर डाका डाला जा रहा है। प्रदेश मे कानून व्यवस्था नहीं बची हैं चारों तरफ अराजकता का माहौल है। पुलिस और अपराधियों मे कोई अंतर नहीं बचा है, आम आदमी भय के वातावरण मे जीने को मजबूर हैं। सरकार की इस निरंकुशता पर अंकुश लगाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली हैं, कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेगा और शासन व प्रशासन की नींद उड़ा देगा।ग्रामीणों को हुए नुकसान का पूरा भुगतान करें सरकार*

 

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि मैने हाड़ौती के दर्जन गांवों में जाकर अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित गांवों को देखा है, कई गांवों में गांव के गांव साफ हो गए हैं। ग्रामीणों की घरभार, फसले व मवेशी सब कुछ तबाह हो गया है। उन्होंने कहा कि गांवों मे सरकार के मंत्री, विधायक व सांसद सिर्फ आश्वासन की नौटंकी करके आ गए, आपदा राहत में मौजूदा प्रावधान ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है।  मीटर को लेकर अपनी नियत स्पष्ट करें सरकार*

 

प्रहलाद गुंजल ने स्मार्ट मीटर को सरकार की स्मार्ट लूट बताते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार जिस तरह से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है उसे स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर प्रदेश की जनता की जेब पर डाका डालने के सिवाय कुछ नहीं है। चुनाव में सरकार ने प्रदेश की जनता से बिजली की दरे नहीं बढ़ाने का वादा किया था परंतु विगत डेढ़ वर्ष में ही सरकार 4 से 5 बार बिजली की दरे बढ़ा चुकी है और अभी स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटना चाहती है यह कांग्रेस किसी भी सूरत में नहीं होने देगी।

 

Source: