मंगलवार देर रात विज्ञान नगर निवासी बालकिशन गांधी की धर्मपत्नी वीना गांधी का आकस्मिक निधन हुआ जिसके उपरांत दामाद मुकेश चड्ढा ने तुरंत ही अपने साले योगेश,संदीप , मनीष और दीपक व साली चेतना से वीना के नेत्रदान के लिए बात की ।
बालकिशन प्रारंभ से ही धर्म कर्म में आस्था रखने वाले व्यक्ति रहे हैं। समय-समय पर सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं,जैसे ही मुकेश ने नेत्रदान के बारे में परिजनों से चर्चा की, तो सभी से सहमति मिलने के उपरांत शाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से देर रात 1:00 बजे नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई ।
Source: