कोटा,सितंबर। कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष व पार्षद शालिनी गौतम ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की अनुशंसा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में कोटा शहर महिला कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

 

जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कोटा शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पार्षद शालिनी गौतम ने बताया कि संगठन को नई ऊर्जा, सक्रियता और मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर योग्य, समर्पित एवं कर्मठ महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में संगठन महासचिव, 15 जिला उपाध्यक्ष, 5 ब्लॉक अध्यक्ष, 22 जिला महासचिव, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी,कोषाध्यक्ष, 2 विधि सलाहकार,17 सचिव व 14 सह सचिव को नियुक्त किया गया है।

 

जिसमें संगठन महासचिव पद पर स्वाति अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष पद पर निशा गौतम, सपना बूर्ट, पिंकी प्रजापति, चेतना माथुर, कुसुम सैनी, लक्ष्मी तंवर, लाड़कंवर गोचर, अंजना गौतम, रूचि अग्रवाल, संगीता सिसोदिया, प्रेम कुशवाह, राजदेवी चंदेल, लक्ष्मी वर्मा, मोबिना खान और राधा सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्ष पद पर खुशी मेघानी, जया वाधवानी, सुमन मठसिंहला, कुसुम सेन एवं मीनाक्षी शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।

जिला महासचिव पद पर मंजू चौधरी, सुनीता शर्मा, मोनिका गुर्जर, शिखा खंडेलवाल, सीमा गौड़, निशा मीणा, पुष्पा गौतम, पिंकी लालवानी, संतोष वर्मा, रेखा राठौर, नीता शर्मा, राजेश सेन, नैना बंसल, समीना खान, इंद्रा मीणा, कुसुम शर्मा, मंजु शर्मा, एडवोकेट निकिता वर्मा, संतोष कुमारी लोधा, शगुफ्ता, सुनिंदर कौर, संगीता संतवानी को नियुक्त किया गया है ।

सचिव पद पर पूजा नागरवाल, ललतेश मीणा, पूजा गौतम, शबनम अंसारी, रुखसार, बेबी सिंघाडिया, पुष्पा सोनी, हेमलता यादव, चन्द्रकला यादव, सज्जन बाई यादव, निशा मेघवाल, अनीता वर्मा, दुर्गा वैष्णव, शबनम कुरैशी, पलक मेहरा, जेबुनिसा, नसरीन खानम को नियुक्त किया गया है ।

सह सचिव पद पर जाईदा अब्बासी, राशिदा, जरीना, परवीन अंसारी, संगीता कुमारी, नसीम बेगम, गुड्डी रियाना, परवीन बानो, जैनब, पूजा मीणा, हीना कोसर, बीनु हाडा, शबनम खान, सुरैया को नियुक्त किया गया है ।

 

प्रवक्ता पद पर शशि प्रभा उदावत, सोशल मीडिया प्रभारी पद पर गायत्री खत्री, कोषाध्यक्ष पद पर निशा शुक्ला तथा विधि सलाहकार पद पर एडवोकेट शीला वर्मा व एडवोकेट भावना जायसवाल शामिल हैं।

Source: