के डी अब्बासी
कोटा। कोटा शहर के उद्योग नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने आसिफ खान उर्फ कालिया की चाकू से हत्या करने के आरोप में फरार पांच,पांच हजार के इनामी बदमाश इंसाफ और रेहान रंगीला को रमण वाटीका के पास दायीं मुख्य नहर कोटा से दोनों को गिरफ्तार किया है।
कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 नवंबर को उद्योग नगर थाना क्षेत्र के न्यू मोटर मार्केट में आशिक खान उर्फ कालिया पर इंसाफ और रेहान ने चाकू से हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया था जिसकी 8 नवंबर को उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी के नेतृत्व में उद्योग नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इब्राहिम कांस्टेबल हनुमान, धर्मेंद्र, हरिओम, देवेंद्र, वेदवीर, पुष्कर और अशोक को शामिल किया गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दोनों हत्या के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हत्या का कारण
आरोपी इंसाफ एवं रेहान रंगीला ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि फल सब्जी मण्डी मे थोक का काम करते थे जिनसे फुटकर ठेले वाले फल खरीदकर बेचते थे, दोनों के मध्य फल बिक्री को लेकर लडाई झगडा होने लगा। आसिफ खान उर्फ कालिया व उसके साथियों द्वारा मुल्जिम इंसाफ पर कई बार मारपीट करने का प्रयास किया गया। मृतक आसिफ खान उर्फ कालिया व इंसाफ के बीच आपसी रंजीस व वर्चस्व को लेकर लडाई झगडा चल रहा था। इसी के चलते 06.नवंबर 2025 को इंसाफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारूती रिट्ज कार मे बैठकर न्यू मोटर मार्केट मे आसिफ खान उर्फ कालिया को जाने मारने के नियत से धारदार हथियार कुल्हाडी व देशी कट्टे से फायर एवं वार कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गये।
Source: