कौटिल्य महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नयागांव,  कोटा और कौटिल्य कॉलेज, कोटा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे 'इनोवेटिव शिक्षाशास्त्र और अंतर-विषयक अनुसंधान और सतत सीखने के लिए डिजिटल एकीकरण”  विषय पर पाँच दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 1 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

            कार्यक्रम के पहले दिन, 1 दिसंबर 2025 को, उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया जिसमें कोटा विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव डॉ. शिखा दाधीच मुख्य अतिथि रहीं। कॉलेज के संरक्षकों (पैट्रन्स) तबस्सुम पठान और समन पठान  ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं, जिसके लिए आयोजकों ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

            एफडीपी के संयोजक डॉ. महेंद्र कुमार उपाध्याय , प्राचार्य, कौटिल्य महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नयागांव  कोटा) और समन्वयक डॉ. नीलम मिश्रा , IQAC समन्वयक, कौटिल्य महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कोटा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

            प्रथम सत्र में चौधरी देवीलाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जगधरी, हरियाणा की प्रोफेसर एवं एचओडी प्रो. (डॉ.) सुषमा रानी ने MOOCS, SWAYAM, NPTEL और OER विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।

            द्वितीय सत्र मे मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोटा के प्राचार्य प्रो. डॉ. विकास सोनी नेअनुसंधान कार्यप्रणाली और अनुसंधान में अकादमिक लेखन  विषय पर विस्तृत चर्चा की।इस FDP में देश भर के तकरीबन 140  शिक्षकों और शोधार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया

Source: