के डी अब्बासी
कोटा। कोटा ग्रामीण के एसपी सुजीत शंकर के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस को लगातार एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिलती जा रही है। दो दिन पहले देश की सबसे बड़ी नकबजनी करने वाली गैंग का खुलासा किया था। आज फिर कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने एक करोड़ 24 लाख का 25 मेट्रिक टन अंजीर की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि चेचट थाना क्षेत्र में 10 जनवरी 2026 को 25 मिट्रिक टन (2230 बॉक्स) अंजीर को M/S CHHABRA IMPEX DELHI के नाम से बनी बिल्टी के अनुसार दिल्ली पार्टी के गोदाम पर पंहुचाना था परन्तु रास्ते में ट्रक ड्राइवर ने धोखाधडी कर माल हडपने के मामले में मीना पैलेस आजाद नगर निवास इंदौर निवासी आरोपी यासर शाह पुत्र सलीम शाह को गिरफ्तार कर वारदात में गबन किये गये माल अंजीर के पैकेटो को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को पार्थ सेठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि उसके साथ इस तरह की धोखाधड़ी हुई है।
गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी- अनुसंधान से सामने आये साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम
को इन्दौर एवं उज्जैन रवाना किया गया तकनीकी टीमों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। टीम द्वारा इन्दौर एवं उज्जैन क्षेत्र में लगातार अपराधियों एवं माल को इन्दौर में रास्तें मे खुर्द बुर्द किये गये स्थान की तलाश के दौराने विशेष टीम को तकनीकी अनुसंधान एवं मुखबिर से मिली जानकारी पर उक्त घटना में ट्रक ड्राइवर जमाल पुत्र कासम ने सह अभियुक्त एजाज पुत्र इब्राहिम एवं यासर शाह के साथ मिलकर इन्दौर में रास्ते में ही अंजीर माल को खुर्द बुर्द कर दिया है। मुखबिर द्वारा इन्दौर (म०प्र०) में बताये से यासर शाह को गिरफ्तार कर अंजीर के पैकेटो के बारें में पूछताछ की गई तो उक्त आरोपी के द्वारा गबन किये गये माल अंजीर को छिपाये गये स्थानों के बारे में बताया कि श्रीमति रानी बी का गोदाम नया आरटीओ रोड नायता मूण्डला बाईपास ब्रिज के पास इन्दौर (म०प्र०) व श्रीमति नसीम निवासी रीछाबडी के मकान के बाढे में अंजीर के पैकेट छिपाये हुए है। इस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थानो पर दबिश देकर श्रीमति रानी-बी का गोदाम नया आरटीओ रोड नायता मूण्डला बाईपास ब्रिज के पास इन्दौर (म०प्र०) से 1164 अंजीर के पेकेट व श्रीमति नसीम निवासी रीछाबडी के मकान के बाढे से 823 अंजीर पैकेटों को माल मसरुका होने पर जप्त किया गया तथा वारदात में शामिल अन्य अभियुक्तों के बारे में पूछताछ एवं तलाश हेतु थाना चेचट पर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
Source: