मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर प्रवेश हेतु 170 कोर सीटों की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की गई इस सूची को महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अगली वरीयता सूची 30 जून को प्रकाशित होगी।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया कि प्रथम अस्थाई वरीयता सूची में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए 26 जून से 29 जून तक निर्धारित प्रवेश शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाना अनिवार्य होगा।
प्रवेश समिति की संयोजक डॉ. शिल्पा वर्डिया ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 87.6 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की 80 प्रतिशत, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की कट ऑफ क्रमश 68.20, 54.60 रहे।निर्धारित अवधि में शुल्क जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा तथा रिक्त सीटों पर आगामी प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश दिए जाएंगे।बी वॉक संयोजक डॉ आशा शर्मा ने बताया कि बी वॉक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए वरीयता सूची शीघ्र वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय की विद्यार्थी शाखा की खिड़की नंबर दो पर संपर्क कर सकते हैं
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण की जा सके। शुल्क जमा करने के पश्चात ही अभ्यर्थी का प्रवेश अंतिम रूप से मान्य होगा, अन्यथा यह सीट अन्य प्रतीक्षारत विद्यार्थियों को आवंटित कर दी जाएगी।
Source: