उदयपुर, निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयाँ जैसे विश्वविद्यालय प्रशासनिक परिसर, अनुसंधान निदेशालय, विस्तार शिक्षा निदेशालय, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय, योजना एवं निगरानी निदेशालय, कृषि महाविद्यालय, डूंगरपुर, पेंशनभोगी कल्याण संघ इत्यादि में 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम‘ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज सुबह शुक्रवार 10:15 बजे एक दिन, एक समय और एक साथ सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम‘ गायन का कार्यक्रम देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत उत्सव के रूप में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में माननीय कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये अपने उद्बोधन में बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी समारोह की आधिकारिक शुभारंभ का प्रतीक है, जो 7 नवंबर, 2025 से 7 नवंबर, 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह गीत युवाओं में एकजुटता, त्याग और सच्ची देशभक्ति की भावना पैदा करता है और यह भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। इसके अतिरिक्त, यह कार्यक्रम बंकिमचंद्र चटर्जी की अमर रचना की 150वीं वर्षगांठ के सम्मान में देशभक्ति के जुनून व उत्साह को प्रदर्शित करता है। इस कार्यक्रम में डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. आर एल सोनी, डॉ. मनोज कुमार महला, डॉ. आर. पी. मीना, डॉ. सुनील जोशी, डॉ. रामहरि मीना, कुल सचिव श्री अशोक कुमार, वित्त नियंत्रक सुश्री दर्शना गुप्ता, डॉ. एस.के. भटनागर एवं श्री गणेश लाल पालीवाल और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी अपनी विभिन्न इकाइयों में मौजूद रहकर सामूहिक राष्ट्रीय गीत के गायन में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ गीत गाया और देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की।
Source: